Ads

Monday 3 November 2014

अन्धविश्वास कैसे जन्म लेता है? How superstition is born?


अन्धविश्वास कैसे जन्म लेता है?

 :- सआदत हसन मंटो
लूटा हुआ माल बरामद करने के लिए पुलिस ने छापे मारने शुरू
किए।
लोग डर के मारे लूटा हुआ माल रात के अँधेरे में बाहर फेंकने
लगे; कुछ ऐसे भी थे जिन्होंने अपना माल भी मौका पाकर अपने
से अलहदा कर दिया, कानूनी गिरफ्त से बचे रहें।
एक आदमी को बहुत दिक्कत पेश आई। उनके पास शक्कर
की दो बोरियाँ थीं जो उसने पंसारी की दुकान से लूटी थीं। एक
तो वह ज्यों की त्यों रात के अँधेरे में पास वाले कुएँ में फेंक
आया, लेकिन जब दूसरी उसमें डालने लगा तो खुद भी साथ
चला गया।
शोर सुनकर लोग इकट्ठे हो गए। कुएँ में रस्सियाँ डाली गईं।
जवान नीचे उतरे और उस आदमी को बाहर निकाल लिया गया;
लेकिन वह चंद घंटों के बाद मर गया।
दूसरे दिन जब लोगों ने इस्तेमाल के लिए कुएँ में से
पानी निकाला तो वह मीठा था।
उसी रात उस आदमी की कब्र पर दीए जल रहे थे।


How superstition is born?

 : - Sadat Hasan Manto
Police raids swag starting to recover Made.
People in the dark of the night out of fear throwing swag
Engaged; There are some who also have the chance to find their own goods
Be different from, be saved from legal custody.
A man faced much difficulty. They sugars
He had two sacks from the grocery store was looted. One
In the darkness of the night near intact so he threw into the well
Came, but with the other he began putting himself Gone.
People had gathered to hear the noise. Ropes were cast into the well.
Young went downstairs and pulled the man out;
But he died a few hours later.
When people used well into the second day of the
So he had drawn the water sweet.
That night was burning the candle at the grave of the man.




No comments:

Post a Comment